Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशकिसानों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

किसानों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन

-

कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप


खुर्जा। किसान सभा के कार्यकतार्ओं ने हाईवे स्थित नंबर चार बिजली घर पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी और मजदूर विरोधी होने का भी आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि तहसील मुख्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं।

किसान सभा ने हाईवे से नंबर चार बिजली घर पर पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान किसान नेता मीरपाल सिंह ने बताया कि तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय पूरी तरीके से भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। बिना लेनदेन के कोई काम नहीं हो रहा है।

सरकारी विभाग किसानों का उत्पीड़न करने में जुटे हुए हैं। किसानों की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते किसान सभा में भारी आक्रोश है। गुस्साए किसानों ने प्रदेश सरकार पर किसान और मजदूर विरोधी कार्य करने का भी आरोप लगाया।

चीनी मिल के अफसरों पर भी किसानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किसान नेता सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद भी कई गांवों में जर्जर लाइनें नहीं बदली जा रही हैं।

इस दौरान रामपाल, सलीम, अब्दुल, रवि सिंह, सोनपाल, मेघराज सोलंकी समेत अनेक किसान मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts