HomeCRIME NEWSमेरठ: खेत पर काम कर रहे दो सगे भाइयों समेत तीन को...

मेरठ: खेत पर काम कर रहे दो सगे भाइयों समेत तीन को गोली मारी, पढ़िए पूरी खबर

-

– स्कूटी पर सवार होकर आए हमलावर और फायरिंग कर दी, जिला अस्पताल में भर्ती कराया


मेरठ। खेत पर काम कर रहे तीन युवकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी गयीं। हमले में दो सगे भाइयों समेत तीनों ही घायल हो गए। हमलावर गोलियां बरसाने के बाद स्कूटी पर सवार होकर भाग गए। तीनों को पहले मवाना के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दोनों भाइयों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल कर रही है। घटना के पीछे गांव की रंजिश मानी जा रही है।

पूरा मामला मवाना थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। जहां कार्तिक, रितिक और अश्वनी शनिवार सुबह अपने खेतों पर काम कर रहे थे। तभी अचानक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। खेत के पास नहर की पटरी पर स्कूटी रोकी और खेत में काम कर रहे तीनों पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रही महिलाएं और ग्रामीण दौड़े लेकिन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर भाग निकले। फायरिंग में गोली दोनों सगे भाइयों कार्तिक और रितिक को लगी है। रिषिपाल को भी गोली लगी है। तीनों को इलाज के लिए पहले मवाना के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बतायी और जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।

घटना के पीछे कल गांव में ही हुए विवाद को जड़ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम परिवार के चचेरे भाइयों में शराब पीने के बाद आपस में विवाद हुआ था। जमकर कहासुनी हुई थी। मुद्दा जमीन का था। उस वक्त तो किसी तरह से लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कर दिया लेकिन आज मामला गोलीबारी तक आ गया। शनिवार को जब कार्तिक अपने भाई रितिक और साथी अश्वनी के साथ खेत पर काम कर रहा था, तभी गांव के ही दो युवक स्कूटी पर सवार होकर पहुंचे। पहले उन्होंने गोली गलौज करते हुए हंगामा काटा और फिर फायरिंग कर दी। रितिक पुत्र जितेंद्र विराना उम्र 20 साल, कार्तिक पुत्र जितेंद्र विराना उम्र 25 साल दोनों भाइयों को गोली लगी है। कार्तिक को बाई तरफ छाती के ऊपर गोली लगी और आरपार हो गई। वहीं रितिक के बाएं हाथ के गट्टे पर गोली लगी और आरपार हो गई। अश्वनी पुत्र जसपाल विराना को बाएं हाथ में गोली लगी है।

इंस्पेक्टर मवाना सुभाष सिंह का कहना है कि हमलावरों को तलाश किया जा रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts