HomeCRIME NEWSमेरठ: शरारती तत्वों ने तोड़ी मंदिर की दीवार, हंगामा

मेरठ: शरारती तत्वों ने तोड़ी मंदिर की दीवार, हंगामा

-


मेरठ। सरधना थाना क्षेत्र के दौराला रोड गली में शरारती तत्वों ने मत माता के मंदिर की दीवार को तोड़ दिया। जब ग्रामीणों ने टूटी दीवार देखी तो लोगों में गुस्सा फैल गया। उन्होंने हंगामा किया। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।

कृष्णा रोहिला, पुष्पा रोहिल्ला, सुनीता, निखिल और राजवीर ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि रात को शरारती तत्वों ने मठ माता मंदिर की दीवार को तोड़ दिया। सुबह उठने पर कस्बे वासियों को घटना की जानकारी हुई। इससे ग्रामीणों में रोष है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। थोड़ी ही देर में घटना की सूचना फैल गई। कस्बे वाले वहां पहुंच गए। दीवार को टूटा देख कस्बे वासियों में गुस्सा पनप गया। कुछ लोगों ने कस्बे वासियों को शांत किया। विवाद को ज्यादा तूल न देने की बात कही। कस्बे की भलाई के लिए शांति बनाए रखने का संदेश दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह का कहना है कि दीवार टूटी है। सूचना मिलने पर पुलिस गई थी। लोगों का कहना है कि हम दीवार ठीक करा लेंगे। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts