Homeउत्तर प्रदेशMeerutअधिवक्ता परिषद ने मनाया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती

अधिवक्ता परिषद ने मनाया युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती

-


मेरठ। अधिवक्ता परिषद मेरठ इकाई द्वारा शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा अधिवक्ता सम्मेलन के कार्यक्रम का आयोजन महात्मा गांधी सभागार, जिला बार एसोसिएशन मेरठ में दोपहर 3:30 बजे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहित पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में वंदे मातरम का गायन श्रीमती निशा तायल जी ने किया।

कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रविन्द्र कुमार सिंह तथा महामंत्री श्री आनंद कश्यप ने स्वामी विवेकानन्द जी के जीवनवृत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री रूपनारायण जी ने अपने विचार प्रस्तुत किए की समाज के उद्धार का रास्ता ही मोक्ष का रास्ता है। हमे अपनी वैज्ञानिक आस्था, व प्रथाओं को स्वीकार करना चाहिए। अपने लक्ष्य में एकाग्र होना चाहिए। भारतीय संस्कृति के पुरोधा स्वामी विवेकानंद ने विदेशों मे मानव उत्थान की अलख जगाई। उन्होने 1892 मे शिकागो मे दिये संबोधन को विस्तृत रूप से रखा।कार्यक्रम का संचालन स्पर्श रस्तोगी ने किया।

कार्यक्रम  में ब्रज प्रांत के अध्यक्ष श्री नरोत्तम कुमार गर्ग, प्रमोद त्यागी, विवेक कोचर, अमित धामा, पदम सिंह, झम्मन सिंह वर्मा , पराग गर्ग, विशाल राणा, शुचि शर्मा, कोमल त्यागी मोनिका,निशित, प्रसून,  सर्वेश शर्मा, कोमल त्यागी, लक्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts