Homeउत्तर प्रदेशBulandshahrबुलंदशहर से किसानों ने अयोध्या भेजा 130 टीन देशी घी

बुलंदशहर से किसानों ने अयोध्या भेजा 130 टीन देशी घी

-

  • रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में यज्ञ और प्रसाद में आएगा काम

बुलंदशहर। अयोध्या में श्रीराम राम मंदिर निधि समर्पण अभियान को अपना समर्थन देते हुए आनंदा डेयरी लिमिटेड ग्रुप ने नि:शुल्क 1950 किलो ग्राम देशी घी के 130 टीन अयोध्या भेजे। 22 जनवरी को रामलीला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में उक्त घी उपयोग में लाया जाएगा।

डेयरी ग्रुप के सीएमडी राधेश्याम दीक्षित ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य आयोजन को लेकर देश में उत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने 22 जनवरी को अपने-अपने घरों में दीपोत्सव कर दीपावली जैसे त्योहार मनाने की अपील की है। इस मंदिर से करोड़ों लोगों की मान्यताएं जुड़ी हुईं हैं। जिसका इंतजार 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा पर समाप्त हो जाएगा।

देश की बहुचर्चित दुग्ध उत्पादक कंपनी आनंदा डेयरी ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के लिए आनंदा गौशाला साहीवाल गाय के दूध से बने घी को नि:शुल्क 1950 किलो ग्राम देशी घी के 130 टीन यज्ञ और प्रसाद बनने के लिए अयोध्या को रवाना किया। आनंदा ग्रुप के सीएमडी ने बताया कि उक्त देसी घी यज्ञ और प्रसाद बनाने में काम आएगा।

डेयरी चेयरमैन के इस कदम की नगर व क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्याना नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव किसान यूनियन मांगेराम त्यागी, आनंदा चेयरमैन राधेश्याम दीक्षित ने आनंदा के समस्त परिवार के साथ घी के टीन से भरी गाड़ी को पूजा अर्चना कर आनंदा डेयरी प्रांगण से अयोध्या के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts