HomeCRIME NEWSईख के खेत मे मिला महिला का शव हत्या की जताई आशंका

ईख के खेत मे मिला महिला का शव हत्या की जताई आशंका

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। भावनपुर थाना के गांव लालपुर कुलीपुर रास्ते पर लगभग 28 वर्ष की महिला का शव गांव जई निवासी बाबू के ईख के खेत के किनारे पडा पाया गया। आशंका जताई जा रही है हत्यारो ने महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव के उपर काला शॉल डालकर मौके से फरार हो गए। ग्राम जई ग्राम प्रधान मसूद को लोगो ने सूचना दी। वही ग्राम प्रधान ने महिला के शव पडे होने की जानकारी थाना पुलिस को देते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटो तक महिला के शव की मौके पर मोजूद ग्रामीणो के द्वारा पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शव की पहचान नही हो सकी। वही पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही दूसरी ओर सूचना मिलते ही सीओ सदर देहात, ट्रेनी सीओ नितिन तनेजा के साथ साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीओ ट्रेनी ने बताया कि प्रथमदृष्टता आंशका जताई जा रही है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हालाकिं महिला की मोत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts