Homeदेशतेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 71,480 के करीब तो निफ्टी...

तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 71,480 के करीब तो निफ्टी 21480 के नीचे ओपन

-

  • बढ़त पर खुला शेयर बाजार,
  • सेंसेक्स 71,480 के करीब तो निफ्टी 21480 के नीचे ओपन

 


मुंबई: आज मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल देखा जा रहा है और सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बढ़त बनी हुई है जबकि 14 शेयर गिरावट के साथ खुले हैं। भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई है और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे दिग्गज शेयरों की तेजी का सपोर्ट स्टॉक मार्केट को मिला है। बीएसई का सेंसेक्स 164.19 अंक या 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 71,479 पर खुला है। इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 59.00 अंक या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 21,477 के लेवल पर ओपन हुआ है।

घरेलू शेयर बाजारों ने शुरुआती कारोबार में हासिल बढ़त जल्द ही खोई

घरेलू बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही, लेकिन बाद में दोनों सूचकांकों सेंसेक्स तथा निफ्टी ने शुरुआती बढ़त गंवा दी और वे निचले स्तर पर कारोबार करने लगे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 254.11 अंक चढ़कर 71,569.20 पर रहा। निफ्टी 61.35 अंक बढ़कर 21,480 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में नेस्ले, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, विप्रो और भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर्स में रहे. वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

कैसी रही मार्केट की प्री-ओपनिंग

स्टॉक मार्केट प्री-ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 166.30 अंक या 0.23 फीसदी की गिरावट के बाद 71148 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 14.30 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 21404 पर कारोबार कर रहा था।

निफ्टी के स्टॉक्स का अपडेट

सुबह 10.30 बजे एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार देखा जा रहा है और 21 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है।

बैंक निफ्टी की क्या है सूरत

बैंक निफ्टी में आज बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ये 126 अंक या 0.26 फीसदी की तेजी के साथ 47,471 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बैंक निफ्टी के 12 में से केवल 3 शेयरों में बढ़त पर कारोबार चल रहा है और 9 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है।

ग्लोबल बाजारों की तस्वीर

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई फायदे में जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग और साउथ कोरिया का कोस्पी गिरावट के लाल निशान में कारोबार करते दिखे। वहीं कल सोमवार को अमेरिकी बाजार पॉजिटिव ट्रेड के साथ बंद हुए थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts