Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने युवक को मारी टक्कर,...

मेरठ में तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत, साथी घायल

-

  • ट्रैक्टर के लिए तेल लेने आए इकलौते युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर।
  • मौके पर मौत, साथी घायल।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। इंचौली क्षेत्र के मवाना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार के इकलौते चिराग को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रक चालक ट्रक घटना स्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक युवक के परिवार वालों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए भेजकर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना इंचौली क्षेत्र के गांव कस्ताला का रहने वाला अर्पित पुत्र सुंदरधामा 25 वर्ष अपनी बाइक से गांव के रहने वाले साजिद के साथ ट्रैक्टर के लिए डीजल लेने इचौली गया था। डीजल लेकर जब अर्पित अपनी बाइक से घर की ओर चला इस दौरान मेरठ की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अर्पित की मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से दोनों युवक घटनास्थल पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए जहां अर्पित की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। अर्पित धाम परिवार का इकलौता चिराग था। इस दौरान मौके पर पब्लिक इकट्ठा हो गई वही ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक के परिवार वालों में हाहाकार मच गया।

सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई घायल को उपचार के लिए भेज कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts