spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsअज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

-

मेरठ– दादरी फ्लाई ओवर पर रविवार (6 अक्टूबर ) सुबह अज्ञात वाहन ने टिटौड़ा गांव निवासी सतपाल 70 वर्ष की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को निजी अस्पताल भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घो​षित कर दिया।

टिटौड़ा गांव निवासी सतपाल रविवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ की ओर आ रहे थे। दादरी फ्लाई ओवर पर पहुंचने के बाद अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद वाहन सवार मौके से भाग निकला। टक्कर लगने के कारण वृद्ध सतपाल हाईवे पर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची दादरी चेकपोस्ट पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक की ​शिनाख्त के बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर वाहन की जानकारी हासिल करने में जुट गई है। मृतक के परिजन जानकारी मिलने पर मोर्चरी पहुंचे। अभी घटना के संबंध में कोई लि​खित ​शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ​शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts