spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutजेल में बंद 26 महिलाएं रखेंगी पति की लंबी आयु के लिए...

जेल में बंद 26 महिलाएं रखेंगी पति की लंबी आयु के लिए व्रत

-

  • चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है कुल 38 महिला बंदी।
  • बुधवार को करवाचौथ पर्व पर 26 महिलाएं रखेंगी पति के लिए व्रत।

शारदा न्यूज़, मेरठ। दीपावली से ठीक पहले पड़ने वाले करवाचौथ के त्योहार को सुहागनों का त्योहार कहा जाता है। इस दिन सभी शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए कठिन व्रत रखती है। कहा जाता है यह व्रत सुबह पांच बजे से शुरू होकर देर रात चांद निकलने तक रहता है। इस दौरान सुहागन महिलाएं न तो कुछ खाती है और नही कुछ पीती है। यहां तक की पानी भी नहीं पिया जाता है। ऐसे में जेल में बंद सुहागनों ने भी अपने पतियों की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का वृत रखने का फैसला किया है।

– जेल में 26 सुहागने रखेंगी वृत

मिली जानकारी के अनुसार चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में इस समय कुल 38 महिला बंदी है। इनमें से 26 बंदियों ने जेल में रहते हुए करवाचौथ का वृत रखने का फैसला किया है। यह महिला बंदी जेल में ही सभी रस्मों को पूरा करते हुए वृत खोलेंगी।

– जेल प्रशासन जुटा तैयारियों में

महिला बंदियों के द्वारा करवाचौथ का वृत रखने के फैसले के बाद जेल प्रशासन इसकी तैयारियों में जुट गया है। बताया जा रहा है बुधवार करवाचौथ के वृत से पहले जेल में सभी तरह की सुविधाएं देने की तैयारी है। इनमें सुबह वृत रखने से लेकर दोपहर के समय फलाहार यदि महिलाएं चाहे तो। इसके बाद देर रात चांद दिखने से पहले करवाचौथ वृत की कथा सुनाने की व्यवस्था की जा रही है। जेल में रहते हुए किसी भी सुहागन को वृत रखने के दौरान कोई परेशानी न हो इसकी तैयारियां की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts